एसीबीईओ देसूरी ने बालिका विद्यालय आना व करणवा विद्यालय का शाला संबलन के तहत अवलोकन कर दिए निर्देश।

देसूरी,पाली।
अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिंह माली ने शाला संबलन के तहत स्थानीय राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय आना व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय करणवा का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय आना के प्रधानाचार्य चंपालाल ने बताया कि एसीबीईओ माली ने प्रखर राजस्थान 2.0की कक्षाओं, आईसीटी लेब,एम डी एम, पुस्तकालय व कार्यपुस्तिकाओं का अवलोकन किया तथा अभिलेखों की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।माली ने विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थियों से संवाद कर फीडबैक लिया तथा विद्यार्थियों को भगवान बिरसा मुंडा के व्यक्तित्व कृतित्व की जानकारी देते हुए उनके जन्म के 150वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होने वाली गतिविधियों की जानकारी दी। संस्था प्रधान चंपालाल ने विश्वास दिलाया कि उनके द्वारा किए गए दिशा-निर्देशों की पालना की जाएगी।इस अवसर पर महेशकुमार शर्मा समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। तत्पश्चात माली ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय करणवा का शाला संबलन के तहत कक्षाशिक्षण व अभिलेखों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने संस्था प्रधान भंवरलाल से विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली।इस अवसर पर समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
उल्लेखनीय है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए शाला संबलन के तहत शिक्षा विभाग के अधिकारी विद्यालय पहुंचकर अवलोकन कर एप के माध्यम से प्रविष्टी करते हैं जिसकी उच्च स्तर से मोनीटरिंग की जाती है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





