स्वर्ण पदक विजेता वीर सिंह यादव ने पहलगाम के शहीद जवानों को समर्पित किया सम्मान।
अयोध्या।
अवध विश्वविद्यालय के एम.लिब.आई.एस.सी. पाठ्यक्रम में सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर कुलाधिपति स्वर्ण पदक जीतने वाले वीर सिंह यादव ने अपना सम्मान पहलगाम के शहीद जवानों को समर्पित किया।वीर सिंह ने कहा, “यह पदक उन वीरों को समर्पित है जिन्होंने देश की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर किए।” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सराहना करते हुए कहा कि अब भारत किसी भी चुनौती से पीछे नहीं हटेगा।
समारोह में वरिष्ठ पत्रकार धर्मपाल पांडे ने वीर सिंह की भावना की सराहना करते हुए कहा कि आज का युवा देश के भविष्य को नई दिशा दे रहा है। इस अवसर पर सुधांशु मिश्रा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे और वीर सिंह को बधाई दी।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432
Post Views: 94





