समाजसेवी डॉ. अरुण सिंह ने रामलीला कलाकारों व पदाधिकारियों का किया सम्मान।
अयोध्या।
श्री अवध रामलीला महोत्सव के दौरान नवाबगंज क्षेत्र के युवा समाजसेवी एवं भाजपा नेता डॉ. अरुण सिंह द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने चार दर्जन से अधिक कलाकारों व पदाधिकारियों को खादी वस्त्र, स्वदेशी मिष्ठान और धार्मिक पुस्तकें भेंटकर सम्मानित किया।
डॉ. अरुण सिंह ने कहा कि रामचरितमानस आधारित रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य ये कलाकार कर रहे हैं, जो अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि यह परंपरा 1958 से लगातार चली आ रही है और आज भी स्थानीय कलाकार अपने व्यस्त जीवन से समय निकालकर इसमें भाग लेते हैं, यह अपने आप में अनुकरणीय है।
समारोह के अंत में अवध रामलीला समिति ने डॉ. अरुण सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार जताया।
कार्यक्रम का संयोजन विनोद कुमार गुप्ता तथा संचालन शुभम गुप्ता ने किया।
सम्मानित व्यक्तियों में
आचार्य भोलानाथ तिवारी, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, इंद्रपाल कसौधन, रजनीश कमलापुरी, गौरी शंकर गुप्ता, अमित कुमार राय, त्रेता नाथ गुप्ता, कपिल नाथ गुप्ता, बसंत लाल गुप्ता, संदीप कुमार गुप्ता, धर्मेंद्र सोनी, अनूप कुमार गुप्ता पॉपुलर, मनोज कुमार, आनंद गुप्ता, ओम प्रकाश, विकास सहित अन्य।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





