तम्बाकू विज्ञापनों को लेकर अब नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध होगी सख्त कार्यवाही।

SHARE:

तम्बाकु उत्पादों के विज्ञापन वाले बोर्ड्स एवं स्टीकर हटवाये।
दुकानदारों एवं होलसेल विक्रेताओं को किया जागरूक
अब नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध होगी सख्त कार्यवाही।
पालीः

जिला प्रशासन तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा आगामी 8 दिसम्बर तक आयोजित होने वाले 60 दिवसीय ’’ *तम्बाकु मुक्त युवा अभियान 3.0’*’ के अंतर्गत मंगलवार को पाली जिला मुख्यालय पर राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के अधिकारियों द्वारा तम्बाकू बेचने वाले दुकानदारों एवं होलसेल विक्रेताओं को तम्बाकू उत्पादों का विज्ञापन करने वाले बोर्ड्स एंव स्टीकर्स नहीं लगाने हेतु जागरूक कर उनकी समझाईस की।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विकास मारवाल़ ने बताया कि अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन की कड़ी में तम्बाकू मुक्ति उपचार एवं परामर्श केन्द्र के सायकॉलोजिस्ट तथा ए.एन.एम. प्रशिक्षण केन्द्र के प्रधानाचार्य के सी सैनी ने टीम के साथ पूरे शहर का भ्रमण कर कार्यवाही को अंजाम दिया तथा पूरे शहर की तम्बाकू की दुकानों एवं सार्वजनिक स्थानों पर लगे हुये तम्बाकू के विज्ञापन वाले बोर्ड एंव स्टीकर्स को तुरन्त हटवाया तथा सभी दुकानदारों का परामर्श कर उनको इस बाबत पाबन्द किया तथा आगे से इस प्रकार कोटपा अधिनियम का उल्लंघन नहीं करने बाबत समझाया। सीएमएचओ डॉ. मारवाल से बताया कि इस प्रकार की गतिविधियां जिले में अब नियमितरूप से आयोजित होगीं। कोटपा का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालानी कार्यवाही भी की जायेगी। उन्होंने जिले के समस्त तम्बाकू उत्पाद विक्रेताओं का आह्वान किया है कि वे किसी भी तम्बाकू उत्पद का प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से विज्ञापन नहीं करें अन्यथा कोटपा अधिनियम में कार्यवाही होना तय है। उन्होंने जिले के चिकित्सा विभाग के समस्त अधिकारियों को भी अपने अपने कार्यक्षेत्रों में इस प्रकार की कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया है।

*तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 के पोस्टर का हुआ विमोचन* :-
उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वेदान्त गर्ग ने बताया कि सेमवार को जिला कलक्टर एल.एन. मंत्री की अध्यक्षता में उनके कक्ष में आयोजित विभिन्न अधिकारियों की उपस्थिती में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित किये जा रहे ’’ तम्बाकु मुक्त युवा अभियान 3.0’’ के पाली जिले के पोस्टर का विमोचन किया गया । इस अवसर पर प्रशिक्षु आई.ए.एस. बिरजु गोपाल, अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. बजरंग सिंह, डॉ. वेदान्त गर्ग, के.सी. सैनी, रेवन्त राम सहित कई लेग उपस्थित रहे।
*कोटपा अधिनियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अब होगी चालानी कार्यवाही* :-
0राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के साइकोलोजिस्ट तथा एएनएम प्रशिक्षण केंद्र के प्रिंसिपल के. सी. सैनी ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों तथ पीक थूकने वालों के खिलाफ एवं कोटपा के उल्लंघनकर्ता दुकानदारों के खिलाफ बुधवार से चालानी कार्यवाही शुरू की जायेगी तथा उनसे जुर्माना उभी वसूला जायेग। शिक्षण संस्थानों से 100 गज के दायरे में तम्बाकू उत्पद बेचने वालों पर भी चालानी कार्यवाही होगी। हुक्का बार एवं ई-सिगरेट वालों पर भी कार्यवाही की जायेगी।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment