प्राधिकरण सचिव भाटी ने किया पालना गृहों का आकस्मिक निरीक्षण।
पाली।
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला न्यायाधीश) विक्रम सिंह भाटी, द्वारा जिला चिकित्सालय पाली, उपजिला चिकित्सालय सोजत, राजकीय शिशु गृह पाली में स्थापित पालना गृहों का निरीक्षण किया।
सचिव भाटी द्वारा पालना गृह की भौतिक स्थिति, नवजात को परित्यक्त एवं समर्पित करने की प्रक्रिया, पालना गृहों की उपयोगिता का प्रचार-प्रसार, परित्यक्त बच्चों को राज्य सरकार की योजनाओं से मिलने वाली सहायता, पालना गृह में मिलने वाले नवजात शिशुओं के संरक्षण एवं पुर्नवास की प्रक्रिया आदि के संबंध में जानकारी लेते हुए रजिस्टरों का भी अवलोकन किया गया।
इसके साथ ही सचिव भाटी द्वारा संबंधित पालना गृह प्रभारियों को पालना गृह की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, अलार्म की कियाशीलता आदि के उचित प्रबंधन तथा पालना गृह प्रभारी को अस्पताल परिसर तथा सोनोग्राफी कक्ष के बाहर परित्यक्त, समर्पित करने की प्रकिया के संबंध में जागरूकता सामग्री यथा बैनर, पेम्पलेट्स, फलैश बैनर, पोस्टर आदि चस्पा करने हेतु निर्देशित किया।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





