ग्राहकों के लिए अयोध्या मे बढ़ी बैंकिंग सुविधाएं , यूको बैंक की नई शाखा का हुआ शुभारंभ।

SHARE:

ग्राहकों के लिए अयोध्या मे बढ़ी बैंकिंग सुविधाएं , यूको बैंक की नई शाखा का हुआ शुभारंभ

अयोध्या।

दर्शन नगर स्थित सूरजकुंड के पास यूको बैंक की नई शाखा का उद्घाटन हुआ। यूको बैंक की नई शाखा का शुभारंभ कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथि अयोध्या महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी व अंचल प्रमुख प्रियंका यादव ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान बैंक में आए अन्य अतिथियों की भी उपस्थिति भी बनी रही। वही शुभारम के पूर्व बैंक में आए अतिथियों को अंचल प्रमुख प्रियंका यादव ने बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत सम्मान किया। इस दौरान मेयर गिरीशपति त्रिपाठी जी को श्री राम की प्रतिमा भी भेंट की गई। कार्यक्रम के दौरान अंचल प्रमुख ने कहा कि अयोध्या जोन में यह हमारी बैंक की 45 वी शाखा दर्शन नगर स्थित में आज खोली गई है, शाखा खोलने का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर से बेहतर सुविधा प्रदान करना है इस क्षेत्र में शाखा खुलने से आसपास व क्षेत्र के सभी ग्राहकों को सुविधा रहेगी। दिवाली के अवसर पर बैंक में तमाम ऋण संबंधित योजनाएं चल रही है, जिसमें ग्राहकों को विशेष छूट भी दी जा रही है, जिसका लाभ ग्राहक बैंक पहुंचकर उठा सकते हैं। इसके साथ ही और भी शाखा खोलने का कार्य प्रगति पर है। इस अवसर पर उपअंचल प्रमुख साहिल सुमन , मनोज सिंह सहित तमाम बैंक के कर्मचारी मौजूद रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment