पीएम श्री बालिका विद्यालय सादड़ी में पुलिस निरीक्षक सोढा ने आपरेशन प्रहार व आपरेशन गुप्त व सड़क सुरक्षा कार्य योजना की जानकारी दी।

SHARE:

पीएम श्री बालिका विद्यालय सादड़ी में पुलिस निरीक्षक सोढा ने आपरेशन प्रहार व आपरेशन गुप्त व सड़क सुरक्षा कार्य योजना की जानकारी दी
सादड़ी,पाली।

स्थानीय पीएम श्री श्री धनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी में पुलिस विभाग व शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पुलिस निरीक्षक हनवंत सिंह सोढ़ा व कार्यवाहक प्रधानाचार्य कन्हैयालाल के सानिध्य में आपरेशन प्रहार, आपरेशन गुप्त व सड़क सुरक्षा कार्ययोजना 2025की जानकारी दी गई।
सड़क सुरक्षा क्लब सह प्रभारी कविता कंवर ने बताया कि कार्यवाहक प्रधानाचार्य कन्हैयालाल के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक हनवंत सिंह सोढ़ा व यातायात प्रभारी भवानी सिंह के स्वागत के पश्चात पुलिस निरीक्षक हनवंत सिंह सोढ़ा नेअवैध मादक पदार्थों की रोकथाम व नशामुक्त पाली के लिए चलाएं जा रहे आपरेशन गुप्त व आपरेशन प्रहार की जानकारी दी। आपातकालीन नं1064,100,1098,112की जानकारी दी तथा सड़क दुर्घटना से बचाव हेतु हेलमेट पहनने,18वर्ष की आयु होने पर वाहन चलाने, अनिवार्य सीट बेल्ट पहनने की सलाह दी। यातायात प्रभारी भवानी सिंह ने सड़क सुरक्षा की जानकारी दी। कन्हैयालाल ने वाहन बीमा व नियंत्रित गति से वाहन चलाने की जानकारी दी।इस अवसर पर पाली पुलिस द्वारा चलाए जा रहे आपरेशन प्रहार व आपरेशन गुप्त के बारे में जागरण पत्रक का भी विमोचन किया गया।इस अवसर पर मनीषा ओझा,वीरम राम चौधरी, रमेश सिंह राजपुरोहित, मनीषा सोलंकी, रमेश कुमार वछेटा केनाराम गजेन्द्र सिंह समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
उल्लेखनीय है कि पाली को अपराध मुक्त व नशामुक्त बनाने के लिए पाली पुलिस आपरेशन प्रहार व आपरेशन गुप्त चला रही है जिसके बारे में आमजनों को जागरूक किया जा रहा है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment