पीएनबी कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन हुआ संपन्न,दो दिवसीय हड़ताल में जताई एकजुटता।
अयोध्या।
ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर्स फेडरेशन (AIPNBOF) के आह्वान पर अयोध्या सर्किल ऑफिस के सामने अधिकारियों का दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल के तहत शुक्रवार को भी धरना-प्रदर्शन जारी रहा। संगठन ने प्रबंधन और सरकार पर अधिकारियों के हितों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए अधिकारों और गरिमा की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
फेडरेशन के बैनर तले आयोजित इस प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा कि जब प्रबंधन बार-बार कर्मचारियों की जायज़ माँगों को नजरअंदाज़ करता है, तब चुप रहना विकल्प नहीं होता। उन्होंने कहा कि “हड़ताल कोई अवकाश नहीं, बल्कि हमारी आवाज़ है।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगे सप्ताह में पाँच दिन बैंकिंग व्यवस्था (फाइव डे बैंकिंग) को तुरंत लागू किया जाए। डिजिटल गिरफ्त (डे एंड चेक) प्रणाली को समाप्त किया जाए। परक्विज़िट कर (Perquisite Tax) का संपूर्ण भार बैंक वहन करे। चिकित्सा सहायता (मेडिकल एड) का एरियर (बकाया भुगतान) तत्काल दिया जाए। आवासीय रखरखाव भत्ता कर्मचारियों के द्वारा दिए गए घोषणा-पत्र (डिक्लेरेशन) के आधार पर दिया जाए।
वही बैंक के कर्मचारी अशोक पांडे ने बताया कि अगर मांगे ना पूरी हुई तो जनरल सेक्रेटरी कृष्ण कुमार के निर्देशन पर मार्च 2026 में धरना प्रदर्शन फिर किया जाएगा।
इस दौरान अशोक कुमार पांडे, नितिन कुमार, अंकित मौर्य, महेंद्र पाठक, जितेंद्र यादव, मुकेश कुमार द्विवेदी, विकास शर्मा, सौरभ चंद, मनोज वर्मा, विभा यादव, सौरभ गुप्ता, प्रवीन पांडे, अनन्या, इशिता मिश्रा, नेहा, नवनीत कुमार सहित अनेक अधिकारी धरना स्थल पर मौजूद रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





