भक्तामर दिवस का कार्यक्रम जैन संघ फालना में हुआ आयोजित।

SHARE:

भक्तामर दिवस का कार्यक्रम जैन संघ फालना में हुआ आयोजित।

फालना,पाली

भगवान महावीर स्वामी के निर्वाण के पूर्व आनेवाले 9 अक्टूबर प्रात ठीक 9 बजकर 9 मिनिट को समूचे विश्व में एकसाथ एक ही समय पे देश के विविध स्थानों पे *महामंगलकारी,महाहितकारी,महा अतिशयकारी भक्तामर के स्तुति का पठन का कार्यक्रम जैन संघ फालना में हुआ आयोजित इस अवसर पर चतुर्मास में विराजमान संत श्री धर्म चंद विजय जी महाराजा साब ने कहा कि भक्तामर के हर एक काव्य के पठन मात्र में इतनी शक्ति है जिससे अनेकों व्याधियों पीड़ा,संकट,बाधाएं एवं भय आदि दूर हो जाते है जिसका वर्णन इस स्तुति में आता है ऐसा प्रमाण देखने को एवं अनुभव में भी मिलता है।जिस प्रकार से हमने 9 अप्रैल को एक साथ एक समय पे भगवान महावीर जन्मकल्याणक के पूर्व समूचे विश्व में नमोकर मंत्र का पाठ कर नवकार महामंत्र को जन जन तक पहुंचाया उसी प्रकार आज 9 अक्टूबर को भगवान महावीर स्वामी के निर्वाण के पूर्व समूचे विश्व में हर स्थान पे सामूहिक भक्तामर का पठन को 9 अक्टूबर यह दिन भक्तामर दिवस के रूप में मनाकर हमारे आचार्य भगवंत श्री मानतुंग स्वामी जी द्वारा रचित प्रथम तीर्थंकर देवाधिदेव आदिनाथ स्वामी की स्तुति को जन जन तक पहुंचाकर भक्तामर दिन के रूप में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया इस अवसर पर जैन संघ फालना के सचिव संभव जैन,अशोक परमार,अमित मेहता,नरेंद्र बोहरा,साकल चंद खाटेड,केलाश पुनमिया,मनु सुंदेशा,बाबूलाल पुनमिया,हेमराज जैन,नरेंद्र बोहरा,मनीष जैन,प्रफुल जैन,शैलेश बोहरा,देवराज मेहता,आदि लोगो की उपस्थिति में भक्तामर दिवस का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ*

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment