फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में करियर की असीम संभावनाएं -रावल

SHARE:

फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में करियर की असीम संभावनाएं -रावल
सादड़ी ।

फ़ूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में करियर की असीम संभावनाएं हैं। स्वास्थ्यप्रद भारतीय व्यंजन बनाना हम सबको आना चाहिए।कम खर्च पर हम मिसल पाव,उपमा,पोहे जैसे पारंपरिक नाश्ते को सहजता से तैयार कर सकते हैं। उक्त उद्गार सेवा भारती महिला कार्य प्रमुख निकिता रावल ने स्थानीय पीएम श्री श्री धनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी में व्यावसायिक शिक्षा अंतर्गत अतिथि व्याख्यान में व्यक्त किए।
रावल ने विद्यार्थियों को मिसल पाव,उपमा, पोहे तैयार करने के लिए आवश्यक सामग्री व बर्तन की जानकारी दी तत्पश्चात तैयार करने की रेसिपी बताई । उन्होंने बालिकाओं की जिज्ञासाओं का भी समाधान किया।
सरस्वती पूजन से प्रारंभ हुए इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम कार्यवाहक प्रधानाचार्य कन्हैयालाल, मनीषा ओझा ने रावल का साल ओढ़ाकर, स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया
व्यावसायिक शिक्षा प्रभारी कविता कंवर ने इस कार्यक्रम की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर बालिकाओं के सम्मुख उपमा पोहे बनाने का डेमो भी दिया गया। कार्यवाहक प्रधानाचार्य कन्हैयालाल ने आभार व्यक्त किया। मंच संचालन प्रकाश कुमार शिशोदिया ने किया।इस अवसर पर सरस्वती पालीवाल रमेश सिंह राजपुरोहित रमेश कुमार वछेटा सुशीला सोनी मनीषा सोलंकी केना राम गजेन्द्र सिंह पुरुषोत्तम समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
उल्लेखनीय है कि व्यावसायिक शिक्षा अंतर्गत विद्यालय में चल रहे ट्रेड से संबंधित प्रति माह एक अतिथि व्याख्यान होता है। स्थानीय पीएम श्री विद्यालय में फ़ूड प्रोसेसिंग ट्रेड संचालित है।जिससे

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment