श्री सांवलिया सेठ के भंडार से निकले 16 करोड़ 65 लाख 50 हजार रुपए।

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया श्री सांवलिया सेठ के भंडार से निकले 16 करोड़ 65 लाख 50 हजार रुपए।
दूसरे चरण की गणना सम्पन्न

सांवलियाजी

मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्णधाम सांवलियाजी में भगवान श्री सांवलिया सेठ के भंडार से निकले 16 करोड़ 65 लाख 50 हजार रुपए। ज्ञात हो कि कृष्णपक्ष चतुर्दशी को ठाकुरजी की राजभोग की आरती के बाद ठाकुरजी का भंडार खोला गया था। पहले चरण की गणना में ठाकुरजी के भंडार से 09 करोड़ 70 लाख रुपए की राशि प्राप्त हुई थी। शेष बची राशि की गणना मंगलवार को दूसरे चरण के रूप में की गई। दूसरे चरण में 06 करोड़ 95 लाख 50 हजार रुपए की राशि प्राप्त हुई। दोनों चरणों की गणना के बाद ठाकुरजी के भंडार से इस माह अब तक कुल 16 करोड़ 65 लाख 50 हजार रुपए की राशि प्राप्त हुई। शेष बची राशि की गणना बुधवार को तीसरे चरण के रूप में की जाएगी। मंगलवार को मंदिर मंडल बोर्ड के अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव, बोर्ड सदस्य किशनलाल अहीर, हरिराम गाडरी, पवन तिवारी, प्रशासनिक अधिकारी द्वितीय व लेखाकार राजेंद्र सिंह, मंदिर व्यवस्था व संपदा प्रभारी भेरुगिरी गोस्वामी, सुरक्षा प्रभारी गुलाब सिंह, संस्थापन प्रभारी लेहरी लाल गाडरी, वरिष्ठ सहायक कालूलाल तेली, स्टोर प्रभारी मनोहर शर्मा सहित मंदिर मंडल तथा क्षेत्रीय बैंकों के कर्मचारियों की मौजूदगी में ठाकुरजी के भंडार से प्राप्त राशि की गणना की गई। साथ ही ठाकुरजी के भंडार से प्राप्त सोना तथा चांदी का वजन करना भी शेष रहा। इधर श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल भेंट कक्ष कार्यालय में नगद व मनीऑर्डर के रूप में प्राप्त राशि की गणना तथा भेंट स्वरूप प्राप्त सोना तथा चांदी का वजन करना भी शेष रहा।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment