बीकापुर विधायक डा अमित सिंह चौहान ने स्मार्ट क्लास का किया शुभारंभ।

SHARE:

बीकापुर विधायक डा अमित सिंह चौहान ने स्मार्ट क्लास का किया शुभारंभ।

सोहावल अयोध्या l

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश लगातार विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है। इस अवसर पर शिक्षा क्षेत्र सोहावल अन्तर्गत ग्राम पंचायत करेरू दक्षिणपारा के प्राथमिक विद्यालय में स्मार्ट क्लास का लोकार्पण कर उपस्थित छात्रों के अभिभावकों शिक्षकों आदि को संबोधित करते हुए विधायक बीकापुर अमित सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में शिक्षा क्षेत्र में विद्यालयों का अभूतपूर्व विकास हुआ है । उन्होंने कहा कि पहले तो प्राथमिक विद्यालय के भवन टूटे-फूटे पड़े रहते थे लेकिन भाजपा सरकार में कायाकल्प योजना के चलते प्राथमिक विद्यालयों का अभूतपूर्व विकास हुआ है जिसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है । इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी रविता राव प्रधान प्रतिनिधि गिरजेश त्रिपाठी बब्लू, दक्षिणपारा के प्रधान अविरल तिवारी अवनीश तिवारी सुशील यादव विश्वनाथ पंडित सुन्नी जायसवाल राकेश जायसवाल कप्तान सिंह बालचंद तिवारी सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे l

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment