कलेक्ट्रेट में दुर्गा पूजा को लेकर उच्चस्तरीय बैठक, सुरक्षा और स्वच्छता पर ज़ोर।
अयोध्या।
आगामी शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर समेत प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में विसर्जन के दिन घाटों पर विशेष निगरानी, गोताखोरों की तैनाती, डीजे पर अश्लील गीतों पर रोक और दशहरे के दिन शराब की दुकानें बंद रखने जैसे निर्देश दिए गए।
केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष हेमन्त गुप्ता ने सफाई, बैरिकेडिंग और प्रकाश व्यवस्था जैसे मुद्दे उठाए। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को तत्परता से कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432
Post Views: 58





