लगातार तीसरी बार चैंपियन बना कोटड़ी विद्यालय।

SHARE:

लगातार तीसरी बार चैंपियन बना कोटड़ी विद्यालय।

कोटडी,पाली

69 वी जिला स्तरीय 19 वर्ष हॉकी (छात्रा) प्रतियोगिता राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लाटाडा मे आयोजित हुई जिसमें कोटड़ी विद्यालय की बालिकाओं ने लगातार जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया l 17 वर्ष बालिकाओं में तृतीय स्थान प्राप्त किया l 19 वर्ष में छ बालिकाएं और 17 वर्ष में तीन बालिकाओं का राज्य स्तर पर चयन हुआ और पहली बार 19 वर्ष बालक वर्ग में एक चयन हुआ l इस अवसर पर भामाशाह हँसराज खीमाजी चौधरी ने 22 खिलाडियों को पांच सौ पांच सौ की नकद राशि से उत्साहवर्धन किया तथा किसी भी प्रकार के आर्थिक सहयोग के लिए सदैव तैयार रहने का आश्वासन दिया तथा शारीरिक शिक्षक अमृत लाल का साफा बंधन कर सम्मानित किया l
विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार घावरी ने भामाशाह को साफा पहनाकर स्वागत किया साथ ही टीम की कप्तान मनीषा देवासी तथा उप कप्तान रितु वैष्णव को साफा व माला पहना कर स्वागत किया गया l दोनों टीमों के दल प्रभारी मोहनलाल मेघवाल, मगाराम तथा किरण राठौर का माला पहनाकर बहुमान किया l विद्यालय स्टाफ द्वारा सभी खिलाडियों को माला पहनाकर सम्मान प्रदान किया गया l
जैसे ही विजेता टीम ग्राम कोटडी में प्रवेश किया ग्रामवासीयों ने ढोल नगाड़ों से गरमजोशी से स्वागत किया l इस अवसर पर लक्ष्मणसिंह सोलंकी ढालोप, मूलाराम चौधरी, मोटाराम चौधरी, व्याख्याता ताराचंद, शोभा कंवर, शंकरलाल चौहान, मेघाराम, मनोहर कुमार, विजेंद्र सिंह, सुरेश सिंह जाट आदि मौजूद रहे l

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment