नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हितेश कुमार मेवाड़ा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी को 10 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।

SHARE:

नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हितेश कुमार मेवाड़ा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी को 10 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।

खुड़ाला-फालना,पाली

नगरपालिका क्षेत्र में विकास कार्यों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हितेश कुमार मेवाड़ा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी को 10 सूत्रीय मांग पत्र देकर क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित किया है।

प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत सैकड़ों लोग राजकीय भूमि नियमन और पट्टों के लाभ से वंचित हैं। खाद्य सुरक्षा योजना में विधवाओं और कोरोना से मृत व्यक्तियों के परिवारों को भी अपात्र कर दिया गया है।

पिछले दो वर्षों से राजनीतिक द्वेष के कारण कांग्रेस पार्षदों और कांग्रेस समर्थित निर्दलीय पार्षदों के वार्डों में विकास कार्य नहीं हो रहे हैं। नगर में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था अव्यवस्थित है। मुख्य बाजार की सड़कें और फालना मुख्य मार्ग गड्डों से भरा है, जिससे दुर्घटनाएं हो रही हैं।

कागड़ी रोड स्थित डंपिंग यार्ड से कचरा बिखर रहा है। पॉलीथीन खाने से पशु बीमार हो रहे हैं। नगरपालिका की निविदाओं में भ्रष्टाचार की शिकायतें सोशल मीडिया पर आ रही हैं।

भारी बारिश के बाद जमा पानी में मच्छरों का प्रकोप बढ़ा है, जिससे मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गेट ऑफ गोडवाड के पास सेल्फी पॉइंट की मांग भी की गई है। इन सभी समस्याओं के समाधान की मांग की गई है।
इस मोके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यशपाल सिंह राजपुरोहित,पूर्व नगर अध्यक्ष अशोक सेन,नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष भारतचौधरी,नगर पालिका उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल,प्रवीण सिंह,महिपाल सिंह,ब्लॉक उपाध्यक्ष ममता चौहान,प्रवक्ता लाजवंती मारू,विक्रमादित्य,श्रीपाल सिंह,मांगीलाल भटनागर,संभव जैन,जुगल दाधीच,सतपाल सिंह ,भगता राम देवासी , मयंक,सलीम कुरैशी सहित कांग्रेस जन मोजूद थे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment