भाजपा मंडल खुडाला-फालना ने अस्पताल में फल वितरण कर सेवा पखवाड़ा की शुरुआत। 

SHARE:

भाजपा मंडल खुडाला-फालना ने अस्पताल में फल वितरण कर सेवा पखवाड़ा की शुरुआत।

खुडाला-फालना।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस अवसर पर सेवा पखवाड़ा की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी मंडल खुडाला-फालना द्वारा की गई। मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिद्धांवत के नेतृत्व एवं सेवा पखवाड़ा संयोजक सुमेरसिंह मेडतिया, सहसंयोजक कल्पेश शर्मा तथा नगर पालिका अध्यक्ष ललिता शाह की उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस अवसर पर सरकारी अस्पताल परिसर में सफाई अभियान चलाया गया और मरीजों को फल एवं बिस्किट वितरित कर सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में मंडल महामंत्री अमित मेहता, आईटी सेल प्रभारी मनीष मालवीय, जितेंद्र सिद्धांवत, राजीव अग्रवाल, हरी सिंह, भोपाल सिंह गुर्जर, श्याम सिंह जोधा,अमृत दमानी, गन्नी मोहम्मद, जसपाल सिंह देवड़ा,शिव प्रकाश तिवारी, छोगसिंह, संजय मालवीय, मदन चौधरी,भावना वैष्णव, मनीषा लोढ़ा, प्रीतपाल सिंह छाबड़ा,देवाराम दमानी, अशोक वचेटा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment