प्रकृति की गोद में स्काउट शिविर प्रारंभ,210 स्काउट रोवर प्राप्त कर रहे प्रशिक्षण।

SHARE:

राज्य पुरस्कार स्काउट प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ
5 दिवसीय आवासीय शिविर में 210 स्काउट रोवर प्राप्त कर रहे प्रशिक्षण
प्रकृति की गोद में स्काउट शिविर प्रारंभ,

पाली, 22 अगस्त। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय पाली के तत्वाधान में पांच दिवसीय आवासीय राज्य पुरस्कार स्काउट एवं निपुण रोवर प्रशिक्षण शिविर कांबेश्वर महादेव, कानाकोलर, सुमेरपुर में दिनांक 21 से 25 अगस्त 2025 तक आयोजित किया जा रहा है।

सीओ स्काउट गोविंद मीणा ने बताया की जिला स्तरीय शिविर में जिले के आठ स्थानीय संघ से 210 स्काउट एवं रोवर सहभागिता कर रहे हैं। दिनांक 21 अगस्त से प्रारंभ हुए शिविर में जनजाति स्काउट ओर रोवर भी सहभागिता कर रहे हैं।

शिविर संचालक पुरुषोत्तम पुरी गोस्वामी ने बताया कि शिविर में सहभागिता करने वाले संभागी प्रातः काल से बी.पी. सिक्स व्यायाम के साथ में प्रकृति की गोद में विभिन्न प्रकार के व्यायाम, दौड़, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, योग आदि से दिनचर्या शुरुआत करते हैं, अपने टेंट एवं आवास का निरीक्षण के बाद प्रार्थना, झंडा गीत, ध्वजारोहण, टोली विधि से प्रशिक्षण प्राप्त करना एवं अवकाश अभ्यास में परीक्षा कार्य भी संपादित किया जा रहा है।

शिविर में निम्नलिखित प्रशिक्षकों द्वारा सेवाएं प्रदान की जा रही है- सहायक लीडर ट्रेनर बाबूलाल गुर्जर, रोवर लीडर प्रभु राम प्रजापति, महावीर सिंह सोनिगरा- सचिव बाली, लादू सिंह कुम्पावत- सचिव खुडाला, पुखराज खेवाड, दलपत सिंह राव, दिनेश त्रिवेदी, रताराम मीणा, टीकम दास, हिरालाल, काली चरण सिंह राजपुरोहित, शेखर कुमार, दीपक बारूपाल, दरगाराम, भवर लाल, रघुवीर मीणा सचिव सुमेरपुर, कलाराम सोलंकी, विशाल, करण, भेराराम, टीकम दास आदि के द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

स्काउट गाइड संगठन द्वारा इस वर्ष का प्रतिष्ठित 15 वाँ एशिया प्रशांत क्षेत्रीय सम्मेलन नई दिल्ली में भारत स्काउट गाइड द्वारा आयोजित हो रहा है। यह सम्मेलन 19 से 23 अगस्त तक वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ़ गर्ल गाइड्स एंड गर्ल स्काउट द्वारा आयोजन किया जा रहा है। इस गतिविधि में 22 देशों के प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। सीओ गाइड निशु कंवर को कार्यक्रम में सिल्वर पिन प्रदान कर सम्मानित किया गया। निशु कंवर ने बताया कि भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय मुख्य आयुक्त के के खंडेलवाल के नेतृत्व में इस प्रतिष्ठित सम्मेलन में एशिया प्रशांत क्षेत्र के 22 देशों के प्रतिभागी भाग ले रहे हैं, जो प्रशिक्षण गतिविधियो को रोचक बनाने, स्काउट गाइड में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का समावेशन , युवाओं के चारित्रिक निर्माण में इसकी सशक्त भूमिका तथा गर्ल गाइड और गर्ल स्काउट के व्यक्तित्व निर्माण तथा आत्मनिर्भरता के लिए स्काउट की भूमिका को प्रभावी बनाने के सत्र आयोजित किये जा रहे हैं।

———–

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment