जिला कलेक्टर एलएन मंत्री ने ली जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक, चिकित्सा अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।

SHARE:

डॉक्टर चिकित्सकीय व्यवस्था के साथ प्रशासनिक रोल अदा करें:- मंत्री

जिला कलेक्टर एलएन मंत्री ने ली जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक, चिकित्सा अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।

पाली।

जिला कलेक्टर एलएन मंत्री ने कहा कि चिकित्सक अपनी ड्यूटी के प्रति सजग व सतर्क रहे।
वे शुक्रवार को स्वास्थ्य भवन में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिले के चिकित्सा अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने जिले के चिकित्सा अधिकारियों से कहा कि वे चिकित्सकीय व्यवस्था देखने के साथ प्रशासनिक व्यवस्थाओं को संभालने में भी अपना रोल अदा करें।
जिला कलेक्टर ने कहा कि वे विभाग की सरकारी योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग करें। इसके लिए चिकित्सा अधिकारी अपडेट रहे ताकि वे सरकारी योजनाओं की प्रोगेस को सही तरीके से देख सकें।

उन्होंने सरकार की महत्वाकांक्षी योजना लाडो प्रोत्साहन योजना के बारे में समीक्षा कर कहा कि लाडो प्रोत्साहन के तहत सभी लाभार्थियों को समय पर लाभ मिले। इसमें किसी भी तरह की पेंडिंग नहीं रहे। उन्होंने लाडो प्रोत्साहन योजना की पेडिंग को समाप्त करने के लिए चिकित्सा संस्थानों के लेबर रूम के प्रभारियों का एक दिवसीय आमुखीकरण कार्यशाला आयोजित कर प्रशिक्षित करने के लिए निर्देशित किया। इस मौके पर उन्होंने चिकित्सा विभाग की सभी योजनाओं के बारे में ब्लॉकवार समीक्षा कर कम प्रगति वाले ब्लॉक के बीसीएमओ को अपने ब्लॉक की प्रगति सुधारने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने मौसमी बीमारियों के साथ प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान, मां योजना, टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, एनक्वास के बारे में भी समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में जिला कलेक्टर ने कहा कि हैल्थ फैसिलीटी को डवलप करने के लिए सरकार प्रयास रत है। समय-समय पर सरकार द्वारा गांवों में नवीन एवं उच्चीकृत चिकित्सा संस्थान के स्वीकृत किए जा रहे है। इसके लिए कहीं भी भूमि के अभाव में निर्माण कार्य नहीं रूकना चाहिए। इसकी चिकित्सा अधिकारी सुनिश्चितता करें।
बैठक में सीएमएचओ डॉ. विकास मारवाल, बांगड अस्पताल के अधीक्षक डॉ. कैलाश परिहार, डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि डॉ. सुथार, डिप्टी सीएमएचओ डॉ. वेदांत गर्ग, एडीशनल सीएमएचओ डॉ. विजेन्द्र पाल सिंह चुंडावत, आरसीएचओ डॉ. तेजपाल चारण, डीटीओ डॉ. उजमा जबीन, बाली पीएमओ डॉ भरत टेलर, डीपीएम भवानीसिंह, डीपीसी रामप्रकाश गढ़वाल सहित जिले के सभी ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक उपस्थित रहे। —

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment