भामाशाह हंसराज ने हॉकी किट विद्यालय को किया भेंट।

देसूरी,पाली
देसूरी उपखंड के कोटड़ी गांव में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मे भामाशाह हंसराज खींमाजी सोलंकी एवं नैनाराम खींमाजी सोलंकी ( सीरवी ) ने पूर्व स्टाफ साथी एवं भामाशाह प्रेरक लक्ष्मण सिंह सोलंकी ( प्राध्यापक – रसायन विज्ञान ) की प्रेरणा से प्रेरित होकर स्थानीय विद्यालय की हॉकी टीम हेतु 40000/- रूपए की कीमत की 22 हॉकी ( अल्फ़ा ) एवं 12 हॉकी बॉल सहर्ष प्रदान की l
विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार घावरी ने भामाशाह का माल्यार्पण एवं साफा बंधन कर सम्मान किया l प्रधानाचार्य घावरी ने बताया कि इस अवसर पर समाजसेवी एवं भामाशाह हंसराज ने खेल को खेल भावना से खेलने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया एवं क्रिकेट टीम हेतु क्रिकेट किट प्रदान करने की घोषणा की l साथ ही ब्लॉक स्तर पर सम्मानित वरिष्ठ अध्यापक मोहन लाल का भामाशाह हंसराज ने साफा बंधन कर सम्मान किया l इस अवसर पर प्रधानाचार्य अशोक कुमार, घावरी, रसायन विज्ञान व्याख्याता लक्ष्मण सिंह सोलंकी,व्याख्याता ताराचंद, शोभा कंवर,वरिष्ठ अध्यापक मोहन लाल, मगाराम, मेघाराम, शंकर लाल चौहान, मनोहर परिहार, यशपाल सिंह,किरण कुमारी,विजेंद्र सिंह चम्पावत, सुरेश सिंह जाट आदि उपस्थित रहे l
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





