कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को खिलाई कृमिनाशक दवा।

SHARE:

कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को खिलाई कृमिनाशक दवा।

टैगोर नगर यूपीएचसी में आयोजित किया गया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम का आगाज, अभियान के तहत 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को खिलाई कृमि नाशक दवा।

पाली।

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम का आगाज शुक्रवार को पाली शहर सहित जिलेभर में समारोह पूर्वक किया गया। अभियान के तहत 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को कृमि नाशक दवा खिलाई गई।
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ समारोह का आगाज शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर टैगोर नगर में संचालित हो रहे राजकीय शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। सीएमएचओ डाॅ.विकास मारवाल के निर्देशन में एडिशनल सीएमएचओ डॉ विजेंद्र पाल सिंह चुंडावत ने अस्पताल में आए बच्चों को कृमि नाशक एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर किया गया। सीएमएचओ डाॅ.विकास मारवाल ने बताया कि कृमि संक्रमण बच्चों के शारीरिक विकास, हीमोग्लोबिन स्तर पोषण स्तर और बौद्धिक विकास पर हानिकारक प्रभाव डालता है। कृमि बच्चों के पेट में पड़ने वाले कीड़े होते हैं, जो बच्चों के विकास पर हर प्रकार से प्रभावित करते हैं और कृमि के फैलाव को निश्चित समयांतराल पर कृमि मुक्त (डीवर्मिंग) कर रोका जा सकता है। जिसके लिए कृमि नाशक दवा एल्बेंडाजोल की गोली 22 अगस्त को खिलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि बच्चों के पेट में कृमि संक्रमण एक आम संक्रमण है जिसके कारण से पेट की आंतों में कृमि उत्पन्न होने से शरीर के पोषक तत्वों को वह खा जाते हैं और इसके कारण खून की कमी और कुपोषण के साथ ही शारीरिक और मानसिक विकास पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।
उन्होंने बताया कि चिकित्सा विभाग की ओर जिले में 22 अगस्त 2025 को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस अभियान में 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों और किशोर-किशोरियो को कृमि मुक्त रखने लिए राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम के दौरान जिले के राजकीय व निजी विद्यालय,जिले भर के

आंगनबाड़ी केन्द्रों पर एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाई गई । उन्होंने बताया कि जो बच्चे किसी कारण वश 22 अगस्त को एल्बेंडाजोल की गोली खाने से वंचित रह गए है उन्हें 29 अगस्त 2025 को मॉप अप दिवस पर एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। टैगोर नगर में आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सा अधिकारी डॉ राकेश हाटेला, डीपीसी (आईईसी) नंदलाल शर्मा, पब्लिक हैल्थ मैनेजर अशोक भार्गव, एएनएम गीता टी, श्यामा, शबाना बानो, हर्षिता वैष्णव, अमरीन, नाजमीन, आशा सहयोगिनी गुणवती कंवर, संदीप कुमार, पिस्ता कुमारी समेत कई लोग मौजूद रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment