यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया ने वितीय समावेशन और सैचुरेशन शिविर का हुआ आयोजन।

SHARE:

यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया ने वितीय समावेशन और सैचुरेशन शिविर का हुआ आयोजन।

वितीय समावेशन और सैचुरेशन शिविर का आयोजन अयोध्या के पूरा बाज़ार स्थित पूरा ब्लॉक पर आयोजित हुआ। उक्त शिविर कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के तौर पर गन्ना समिति के चेयरमैन दीपेन्द्र सिंह, व विशिष्ट अतिथि के तौर पर सहकारी समिति के चेयरमैन लाल सिंह व यूनियन बैंक लखनऊ के महाप्रबंधक राजेश कुमार रहे। आये हुए सभी अतिथियों का यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया अयोध्या के क्षेत्र प्रमुख अरुण कुमार श्रीवास्तव ने सभी को बुके देकर शाल उड़ाकर व राम जी की मूर्ति भेंट कर सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम के इस दौरान महाप्रबंधक ने उद्बोधन के दौरान महिला हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए कहा एवं लखपति दीदी योजना का लाभ लेते हुए ज़्यादा से ज़्यादा लखपति दीदी बनाने को कहा। यूनियन बैंक के महाप्रबंधक राजेश कुमार ने मीडिया से बाते करते हुये बताया की सेंचुएशन ड्राइव पूरे हिंदुस्तान में सभी बैंकों की द्वारा चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य है की जिनलोगो ने भी जनधन खाते आज से 10 साल पहले खुलवाने शुरू किए थे सबसे पहले उनका ही के0वाई0सी0 रिजर्व बैंक के द्वारा किया गया था और अब रिजर्व बैंक इंडिया का गाइडलाइन है कि उनका रि0 के0वाई0सी0 करवाना क्यों जरूरी है और हमलोगों का ये भी प्रयास है ऐसे कैंपों के द्वारा की सरका की जो सुरक्षा योजना है उनका फायदा ग्रामसभा में जा करके लोगों तक पहुंचाए जिसमें प्रधानमंत्री बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, अखिल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजनाएं आती है साथ ही हमलोगों ने ये भी प्रयास किया कि ऐसे कार्यक्रम के दौरान माननीय प्रधानमंत्री महोदय जी का बड़ा ही फ़्लेक्सी प्रोग्राम है लखपति दीदी का और मुख्यमंत्री जी का सी0एम0 युवा का कार्यक्रम है उस प्रावधान के ऊपर भी वित्त की सुविधा इनके दरवाज़े पर ही उपलब्ध कराई जाए इसी के लिए हमारे मैनेजर साहब अयोध्या में इस कार्यक्रम को रखे है । आज हमलोगों ने करीब 42 लोगों को चेक दिया है लोगों ने बताया कि किस तरह लोग अगरबत्ती का छोटा उद्योग लगा रहे है सेल्फ योजना के लिए 1लाख, 2लाख व 5लाख इस तरह का लोन ले रहे है जो भी अपना काम करना चाहे ये भी सुना होगा कि लोग टूर ऑपरेट के लिए शटरिंग के लिए लोन ले रहे है इसका मतलब है कि लोग आगे आ रहे है और सरकार की योजनाओं का लाभ ले रहे है और यूनियन बैंक आपके दरवाजे पर ही ये सुविधा ले कर आ रहे है । ब्याज की दर बहुत ही कम है लगभग लगभग सरकार खुद ही ब्याज देती है इसलिए आपकी ब्याज की चिंता भी नहीं करनी होगी और जो सरकार की सब्पेंशन है उसमें लगभग 6 से 7 प्रतिशत ही ब्याज पड़ता है लोगों के लिए तो ये बहुत ही मामूली है। वही यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया अयोध्या के क्षेत्र प्रमुख अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बैंक की विभिन्न योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री मुद्रा योजना जीवन ज्योति योजना एवं सुरक्षा बीमा योजना का लाभ लेने को कहा इस कार्यक्रम मे लगभग ३५० ग्राहक मौजूद रहे एवं सीएम युवा योजना के अंतर्गत लगभग 20 हिट ग्राहकों को चेक प्रदान किए गए वह 5 करोड़ के स्वीकृत पत्र वितरित किए गए। और उसके उपरांत विभिन्न जिले के बैंक मित्रों को उत्कृष्ट कर के लिए प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए। इस कार्यक्रम के अवसर पर क्षेत्रीय कार्यालय से एकांत सिन्हा, रवि किरण करपात्री ,कुशल त्रिपाठी ,जुगल किशोर,श्रुति श्रीवास्तव,सरस श्रीवास्तव ,अंशुल दूबे,प्रभात कुमार जटाशंकर,प्रशांत सिंह एवं ज़िले के सभी शाखा प्रबंधक अधिकारी मौजूद रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment