जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रमुख विकास परियोजनाओं पर समीक्षा बैठक सम्पन्न।
संजय यादव,अयोध्या।
जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में आज जनपद अयोध्या के महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं 84 कोसी, 14 कोसी, पंचकोसी परिक्रमा मार्गों तथा रिंग रोड के निर्माण कार्यों की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक के दौरान कार्य में लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए जिलाधिकारी ने बीकापुर तहसीलदार की अनुपस्थिति पर उनका वेतन रोकने का आदेश दिया। वहीं, उपजिलाधिकारी बीकापुर को बकाया भुगतान की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिये गए।परिक्रमा मार्ग निर्माण कार्यों में शिथिलता पाए जाने पर निर्माण खण्ड-03 एवं निर्माण खण्ड-04 के अधिशाषी अभियन्ताओं को फटकार लगाते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि समस्त कार्य नियत समय में पूर्ण कराए जाएं।
नेशनल हाईवे परियोजनाओं से सम्बंधित अधिकारियों को भी कार्य प्रारंभ करने के लिए शीघ्र कदम उठाने को कहा गया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाएगी।
रिंग रोड परियोजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण हेतु ग्रामों की भूमि का संपत्ति मूल्यांकन शीघ्र कराया जाए, ताकि आगे की कार्यवाही समयबद्ध तरीके से पूर्ण की जा सके। साथ ही लंबित पत्रावलियों के शीघ्र निस्तारण हेतु भी संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए, जिससे परियोजनाओं की गति में तेजी लाई जा सके।
इस महत्वपूर्ण बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, अपर जिलाधिकारी नगर, अपर जिलाधिकारी भूमि अध्याप्ति सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





