किसानो ने विद्युत समस्या को लेकर ऊर्जा मंत्री को ज्ञापन भेज कर शीघ्र निस्तारण करने मांग की।
देसूरी,पाली
भारतीय किसान संघ देसूरी तहसील के किसानों ने देसूरी,माड़पुर व कोलर जीएसएस से बिजलीं आपूर्ति कमान क्षेत्र के किसानों ने राजस्थान सरकार के विद्युत मंत्री को ज्ञापन भेज कर क्षेत्र के किसानों ने बताया कि पिछले करीब एक माह से बारिश नहीं होने की वजह से फैसले सूखने के कगार पर है ऐसे में समय पर पर्याप्त मात्रा में बिजली की आपूर्ति नहीं होने से किसानों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
किसानो ने ज्ञापन में मांग की है कि किसानों कम से कर साढ़े छः घंटे पर्याप्त वोल्टेज के तहत विद्युत आपूर्ति की जाए। बिजली की बार बार ट्रिपिंग होने के कर्म मोटर,ट्रांसफार्मर व अन्य उपकरण जल रहे हैं इसे में 33 के वि जीएसएस पर ऑटोमैटिक विद्युत बैंक कैपेसिटर लगाए जाए। ताकि किसानों को आर्थिक हानि से छुटकारा मिल सके।स्मार्ट मीटर पर रोक लगाने व जीएसएस एफ आर टी टिम योजना समाप्त करने सहित अन्य समस्याओं
से शीघ्र निजात दिलाने की मांग की गई। वरना किसानों अग्रिम कार्यवाही के लिए मजबूर होना पड़ेगा। जिसकी तमाम जिम्मेदारी सरकार व विभाग की रहेगी।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





