ब्रेकिंग न्यूज
राम मंदिर का दूसरा तल तैयार, 15 अक्टूबर से परकोटे के 6 मंदिरों में होंगे दर्शन।
संजय यादव,अयोध्या।
राम मंदिर का दूसरा तल बनकर तैयार हो गया है, अब केवल दरवाजे लगना शेष है। ट्रस्ट महासचिव चंपत राय ने बताया कि 15 अक्टूबर से परकोटे के सभी 6 मंदिरों में श्रद्धालु दर्शन-पूजन कर सकेंगे।
उन्होंने बताया कि परिसर में तीन लिफ्ट, बड़ा जूता घर, पंचवटी, जलाशय और पक्षियों-बंदरों के लिए सुरक्षित स्थान विकसित किया जा रहा है। कुल 70 एकड़ क्षेत्र में 50 एकड़ खुला और 30 एकड़ हरियाली से आच्छादित होगा।
ध्वजारोहण कार्यक्रम की तैयारी चल रही है, जो अयोध्या और आसपास के 25 जिलों पर केंद्रित रहेगा।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432
Post Views: 105





