उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल की बैठक संपन्न, विकास चौरसिया बने अयोध्या महानगर अध्यक्ष।

SHARE:

उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल की बैठक संपन्न, विकास चौरसिया बने अयोध्या महानगर अध्यक्ष

संजय यादव,अयोध्या।

उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल की एक अहम बैठक मंगलवार को खवासपुरा रामपथ रोड स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राजेश तिवारी ने की, जबकि संचालन मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी विकास गुप्ता द्वारा किया गया।
बैठक के दौरान संगठन विस्तार पर चर्चा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री तिवारी ने अयोध्या महानगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी विकास चौरसिया को सौंपे जाने की घोषणा की। सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने सर्वसम्मति से उनके नाम पर मुहर लगाई।
नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष विकास चौरसिया ने कहा कि वे व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता पर उठाएंगे और किसी भी व्यापारी को परेशानी होने पर संगठन पूरी मजबूती से उसके साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि व्यापारी हितों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुदीप जायसवाल, विकास गुप्ता,मोहम्मद आमिर खान, नरेंद्र तिवारी, बालकिशन मिश्रा, प्रताप जायसवाल, सुबोध श्रीवास्तव, नीरज पाठक सहित दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment