सोशल मीडिया पर धर्म विशेष पर विवादित पोस्ट करने का एक आरोपी गिरफ्तार।

SHARE:

सोशल मीडिया पर धर्म विशेष पर विवादित पोस्ट करने का एक आरोपी गिरफ्तार।

नरेन्द्र सेठिया,चित्तौड़गढ़।

सोेशल मीडिया पर धर्म विशेष पर अभद्र व विवादित पोस्ट करने वालो के विरूद्व कठोर कानूनी कार्यवाही करते हुए बेगूं थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि धर्म विशेष पर एक व्यक्ति के द्वारा सोशल मीडिया पर अभद्र व विवादित पोस्ट वायरल की गई। जिस पर एक धर्म विशेष के व्यक्तियो के द्वारा शुक्रवार को रात्रि मे थाना बेगू पर उपस्थित होकर एक ज्ञापन दिया जाकर सोेशल मीडिया पर धर्म विशेष पर अभद्र व विवादित पोस्ट करने वालो के विरूद्व कठोर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की गई। जिस पर मामले की गंम्भीरता को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रावतभाटा भगवतसिह हिगड़ के निर्देशन व वृत्ताधिकारी बेगू अजंलिसिह के सुपरविजन में थानाधिकारी बेगू शिवलाल मीणा पु. नि. के नेतृत्व मे एक विशेष टीम का गठन किया गया। विशेष टीम के द्वारा सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर एक धर्म विशेष पर अभद्र व विवादित पोस्ट डालने वाले पोस्टकर्ता के रूप में अशोक पुत्र देवीलाल मीणा निवासी शिवपुरा थाना पारसोली हाल धावड़ाकूडी थाना बेगु के रूप में पहचान हुई जिस पर गठित टीम द्वारा त्वरित गति से कार्यवाही करते हुए आरोपी अशोक मीणा की तलाश कर उसे गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरूद्व नियमानुसार विधिक कार्यवाही अमल मे लायी जा रही है । उक्त विवादित पोस्ट को फ़ॉलो व रिकमेंट कर अभद्र पोस्ट करने वाले व्यक्तियों की भी पहचान की जा रही है, उनके विरुद्ध भी सख्त विधिक कार्यवाही की जाएगी।
एसपी श्री त्रिपाठी ने कहा कि सोशल मीडिया अकाउट पर धर्म विशेष पर किसी भी तरह की विवादित या भड़काऊ पोस्ट डालने वालो पर पुलिस द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है, भविष्य में भी किसी भी तरह की विवादित पोस्ट पाई जाने पर पोस्ट कर्ता व पोस्ट को लाइक व शेयर करने वालों के विरुद्ध कठोर से कठोर विधिक कार्यवाही की जायेगी।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment