आक्रोषित मंत्रालयिक कर्मचारियों ने पुकार सप्ताह के अंतर्गत श्री सुंदरकांड का आयोजन।कपासन
नरेन्द्र सेठिया
आक्रोषित मंत्रालयिक कर्मचारियों ने पुकार सप्ताह के अंतर्गत श्री सुंदरकांड का आयोजन कर बालाजी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।
पंचायती राज मंत्रालयिक कार्मिकों एवं नेतृत्व पर दमनात्मक कार्यवाहियॉ तत्काल बंद कराने व अपनी मुख्य मुख्य पांच मांगों के सम्बन्ध में किये गये प्रयासों को अनदेखा करने से ’’ पुकार अभियान-2025’’ के अंतर्गत मंत्रालयिक कार्मिकों ने ब्लॉक कपासन के पंचायती राज के मंत्रालयिक कर्मचारियों द्वारा गुरुवार 14 अगस्त को संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन करते हुए बालाजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया
संरक्षक कैलाश चन्द्र गर्ग सहायक प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि पंचायत समिति कपासन ब्लॉक स्तरीय मंत्रालयिक कर्मचारी संघ द्वारा पंचायती राज संस्थाओं में पदस्थापित 16000 मंत्रालयिक कर्मचारियों की कैडर रिव्यू एवं स्वतंत्र जॉब-चार्ट की मांग पर व्यथा, न्याय मांगने पर प्रतिद्वंद्वी संगठन के अनैतिक हथकण्डों, इशारों मात्र पर 2013 के नियुक्त कार्मिकों के वैद्य दस्तावेजों की बार बार जांच करा नाहक ही परेशान किया जा रहा है । जबकि इन्हीं मामलों की जॉच पूर्व में सरकार विभाग के तीन-तीन आई0ए0एस0 अधिकारियों के निर्देषन में करवा चुकी और शिकायत सारहीन पाई गई । मांगों को गम्भीरता से नही लेने से आंक्रोषित मंत्रालयिक कर्मचारियों ने वैदिक रीति से सरकार को सदबुद्धि हेतु आन्दोलन के संकेतसूचक गतिविधि ’’ पुकार अभियान-2025’’ के अंतर्गत मंत्रालयिक कार्मिकों ने ब्लॉक कपासन के पंचायती राज के मंत्रालयिक कर्मचारियों द्वारा गुरुवार 14 अगस्त को संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन करते हुए बालाजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया । इस अवसर पर संगठन के समस्त पदाधिकारी यथा अध्यक्ष माधव लाल नायक ,प्रदेश उपाध्यक्ष अनिता विजय, बाबूलाल शर्मा, श्याम लाल बेरवा ,संतोष गुप्ता , श्यामलाल बेरवा ,देशबंधु जोशी ,प्रकाश गर्ग, आशीष शर्मा मौजूद रहे ।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





