कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया।
फालना,पाली
ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेंटर फालना पर आज कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार शाम को 5 बजे के बाद मनाया गया जिसमें अंतरराष्ट्रीय कवियत्री डॉ. कविता किरण समाजसेवी अमित मेहता और उद्योग व्यापार संघ के अध्यक्ष श्याम सिंह जोधा की उपस्थिति में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस अवसर पर केंद्र की संचालीका मीरा बहन ने बताया कि भगवान कृष्ण के जन्म को जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता है भगवान कृष्ण के भक्त इस दिन को बहुत भक्ति और श्रद्धा के साथ मनाते हैं उन्हें देवत्व,प्रेम और धार्मिकता के प्रतीक के रूप में देखा जाता है उनका जीवन और शिक्षाएं भक्तों को धर्म,कर्म और भक्ति के आधार पर जीवन जीने के लिए प्रेरित करती है कार्यक्रम के दौरान डॉ. कविता किरण ने जन्माष्टमी के अवसर पर कविता पाठ कर कार्यक्रम में समा बाँध दिया इस अवसर पर महिला संगीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अंत में प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा गया था इस अवसर पर सेंटर की संचालिका बीके मीरा बहन, डॉ.कविता किरण,अमित मेहता,श्याम सिंह जोधा,सुरेश भाई,बाबूलाल,शकर लाल मालवीय,सुमेर सिंह राणावत,वीरेंद्र सिंह फ़ोजदार,बंसीलाल मालवीय,सरोज बहन,आदि लोगों की उपस्थिति में कृष्ण जन्माष्टमी का पारंपरिक त्योहार उत्साह के साथ मनाया गया*
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





