अयोध्या में दिखेंगे दक्षिण भारत के तीन महान संगीतज्ञ।
अयोध्या। योगी सरकार द्वारा अयोध्या के प्राचीन कुंडों के संरक्षण अभियान के तहत टेढ़ीबाजार स्थित वृहस्पति कुंड का जीर्णोद्धार कार्य अंतिम चरण में है। 4.49 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना को उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम द्वारा क्रियान्वित किया जा रहा है।
विशेष बात यह है कि यहां दक्षिण भारत के तीन महान संगीतज्ञों- त्यागराज स्वामीगल, पुरंदर दास, और अरुणाचल कवि की मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। इन मूर्तियों की फाउंडेशन तैयार हो चुकी है और 10 दिनों में स्थापना प्रस्तावित है।कुंड को आध्यात्मिक और भव्य स्वरूप देने के लिए पक्के घाट, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, टॉयलेट ब्लॉक, सीसी रोड, चाहरदीवारी व हरियाली विकसित की जा रही है।
बृहस्पति कुंड अयोध्या के 108 प्राचीन कुंडों में शामिल है, जिसका उल्लेख वेद-पुराणों में भी मिलता है। इसका पुनरुद्धार धार्मिक पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





