आधुनिक सुविधाओं की स्थापना स्वागत योग्य: लल्लू सिंह‌।

SHARE:

पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने श्री राम फिलिंग स्टेशन का किया शुभारंभ
आधुनिक सुविधाओं की स्थापना स्वागत योग्य: लल्लू सिंह‌।

अयोध्या। पंचकोसी परिक्रमा मार्ग स्थित दशरथ कुंड पर बने अत्याधुनिक सुविधाओं वाले श्री राम फिलिंग स्टेशन का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद श्री लल्लू सिंह ने फीता काटकर फिलिंग स्टेशन का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, गिरीश पाण्डेय ‘डिप्पुल’, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, ब्लॉक प्रमुख दिनेश वर्मा, मंडल अध्यक्ष बालकृष्ण वैश्य, हरभजन गौड़, योगेंद्र वर्मा, जयकरण वर्मा, राम जी वर्मा सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।फिलिंग स्टेशन के प्रोपराइटर लक्ष्मण वर्मा ने बताया कि यहां ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण ईंधन, डिजिटल भुगतान की सुविधा, और त्वरित सेवा मिलेगी। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं देना है। साथ ही, उन्होंने सभी अतिथियों और नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र में इस तरह की आधुनिक सुविधाओं की स्थापना स्वागतयोग्य है और इससे स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment