महिला सफाई मित्रों से महापौर एवं नगर आयुक्त ने बंधवाई राखी।
नगर निगम में लिया गया ‘बंधन स्वच्छता’ का संकल्प
महिला सफाई कर्मियों को महापौर ने भेंट किया उपहार
अयोध्या। नगर निगम का तिलक हाल शुक्रवार को अनूठी पहल का गवाह बना। मौका था बंधन उत्सव का। महिला सफाई मित्रों ने महापौर को रक्षाबंधन बांधकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। महापौर ने महिला सफाई मित्रों को उपहार भेंट कर सुखद भविष्य का संदेश दिया। तिलक हाल में 12 बजे दोपहर को बड़ी तादाद में महिला सफाई मित्र एकत्र हुईं और बंधन उत्सव का हिस्सा बनीं। निशा, सुमन, मधु, माया, बिंदु, लेखा… आदि दो सौ से अधिक महिला सफाई मित्रों ने चंदन का टीका लगाया। आरती उतारी और महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, नगर आयुक्त जयंत कुमार, अपर आयुक्त डॉ. नागेंद्र नाथ, भारत कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.राममणि शुक्ल, पार्षद अभिनव पांडेय, रमाशंकर को राखी बांधी।
महापौर ने सभी को मिष्ठान खिलाने के साथ ही साड़ी एवं अन्य उपहार भेंट किया। उन्होंने अपने संबोधन में सफाई मित्रों की सपरिवार सुखद भविष्य की कामना की और अयोध्या को भारत का सबसे स्वच्छ नगर बनाने का संकल्प दिलाया। नगर आए इतनी सभी को स्वस्थ रहने और दीर्घायु होने की शुभकामना दी।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





