गौशालाओं में गौवंश को आवश्यक सुविधाएं मुहैय्या कराने हेतु अयोध्यावासियों ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन।
अयोध्या। अयोध्या नागरिक मंच की ओर से सैकड़ों साधू-सन्तों व स्थानीय नागरिकों के हस्ताक्षरित एवं मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को सम्बोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि रेजिडेंट मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार को कनक भवन मंदिर में सौंपा गया ज्ञापन अयोध्या नागरिक मंच के संयोजक एस0 एन0 बागी के नेतृत्व में दिया गया। ज्ञापन देने वालों में अयोध्या के लिए समर्पित सन्त कमला दास (जलभरिया बाबा) व कृष्ण कुमार पांडेय एडवोकेट सहित अन्य लोग शामिल थे। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर कौशल कुमार भी मौजूद थे। ज्ञापन में कहा गया है कि अयोध्या जनपद सहित अन्य जनपदों में कायम सरकारी गौशालाओं में निरूद्ध गौवंशों को हरा पौष्टिक चारा नहीं मिल रहा है। उनके बीमार होने पर सही ढंग से उनका इलाज भी नहीं हो पाता है जिससे वे मर जाते हैं। उनके मरने पर गौशालाओं के परिसर में ही जे बी सी मशीन से गड्ढा खोदकर उसमें उन्हें चुपचाप दफना दिया जाता है। इन गौशालाओं का निरीक्षण करने जाने वाले पत्रकारों व अन्य लोगों को अन्दर जाने से रोका जाता है। यहां के साधू सन्तों ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि गौशालाओं में गोवंश को हरा पौष्टिक चारा खिलाने, शुद्ध पानी मुहैय्या कराने के साथ-साथ उनके बीमार होने पर इलाज हेतु कुशल पशु-चिकित्सक, फार्मासिस्ट व लाभकारी दवाइयों से युक्त एक पशु चिकित्सालय गौशाला परिसर में ही कायम कराया जाए जिससे इलाज के अभाव में गौवंश की मौत न हो। गौशालाओं को देखने हेतु जाने वाले लोगों को रोका न जाए।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





