प्रसिद्ध गणितज्ञ रमाकांत उपाध्याय का निधन क्षेत्र में शोक की लहर
अयोध्या धाम ,बाबा बरुआ दास इंटर कॉलेज, परुइया आश्रम के सेवानिवृत्त और सम्मानित गणित अध्यापक श्री रमाकांत उपाध्याय का 5 अगस्त 2025 को शाम 4 बजे निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से उपाध्याय परिवार और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है श्री रमाकांत उपाध्याय को गणित के एक प्रकांड विद्वान के रूप में जाना जाता था, जिन्होंने अपना पूरा जीवन शिक्षा और गणित के प्रति समर्पित कर दिया। उनके छात्रों और सहयोगियों ने बताया कि उन्होंने हमेशा गणित जैसे जटिल विषय को आसान बनाकर पढ़ाया, जिससे कई छात्रों का भविष्य उज्ज्वल हुआ।
उनके निधन की खबर सुनते ही सभी संबंधी, शुभचिंतक और मित्र शोकाकुल हैं। उपाध्याय परिवार ने एक शोक संदेश जारी करते हुए कहा, “हम सभी परिजन अश्रुपूरित नेत्रों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें।”
श्री रमाकांत उपाध्याय की कीर्ति और शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान हमेशा अमर रहेगा।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





