कपासन नगर में यूरिया खाद के लिए किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

SHARE:

कपासन नगर में यूरिया खाद के लिए किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

नरेन्द्र सेठिया,चित्तौड़गढ़
कपासन नगर में आसपास के गांवो से लोग प्रातः 6:00 बजे से ही स्थानीय मार्केटिंग सोसायटी की दुकानों के बाहर लाइन लगाकर भूखे प्यासे खड़े रहते हैं जिनकी समस्याओं के बारे में सत्ता पक्ष के कोई भी जनप्रतिनिधि या अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
खाद की दुकान पर बैठने वाले विक्रेता दिन में 12:00 बजे तक दुकानों की चाबी अपनी जेब में डालकर इधर-उधर घूमते हुए देखे जा सकते हैं किसानों द्वारा बार-बार खाद के लिए अनुरोध करने पर भी कई तरह की बहाने बाजी कर टालम टोल किया जाता है जो कपासनक्षेत्र के किसानों के साथ गोर अन्याय है।
नगर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष भवानी शंकर लोहार ने स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि किसानो की समस्या पर
तुरंत ध्यान देकर समस्या का समाधान किया जाना चाहिए अन्यथा आने वाले चुनाव में कपासनक्षेत्र की जनता भारतीय जनता पार्टी को माफ नहीं करेगी तथा करारा जवाब देगी।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment