विद्यार्थी परिषद अयोध्या महानगर विभाग की नई टीम गठित।
शशांक विद्यार्थी को पुनः विभाग संयोजक की जिम्मेदारी
संजय यादव,अयोध्या।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के गोंडा में संपन्न तीन दिवसीय प्रांत अभ्यास वर्ग में अयोध्या महानगर विभाग की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस शिविर में संगठन ने एक बार फिर राष्ट्र निर्माण के अपने संकल्प को दोहराते हुए युवा नेतृत्व को नई जिम्मेदारियों से नवाजा।प्रांत अभ्यास वर्ग में शशांक विद्यार्थी को पुनः अयोध्या महानगर विभाग का विभाग संयोजक नियुक्त किया गया, जबकि अंकित भारतीय को पुनः विभाग संगठन मंत्री के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। डॉ. नागेंद्र सिंह को विभाग प्रमुख और श्रेया शुक्ला को विभाग छात्रा कार्य प्रमुख नियुक्त किया गया।
इसके साथ ही संगठनात्मक स्तर पर जिलेवार पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई।प्रियांशु तिवारी, जो अब तक महानगर SFD संयोजक के रूप में सक्रिय थे, उन्हें अयोध्या पूर्व जिला संयोजक बनाया गया।
दिवाकर चौरसिया, जो वर्तमान में अवध विश्वविद्यालय इकाई के मंत्री हैं, को अयोध्या पश्चिम जिला संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई।साकेत महाविद्यालय के डॉ. संतोष सरोज को अयोध्या पूर्व जिले का जिला प्रमुख और मनुचा गर्ल्स डिग्री कॉलेज की डॉ. अरुणा शुक्ला को अयोध्या पश्चिम जिले की जिला प्रमुख नियुक्त किया गया।विद्यार्थी परिषद ने एक बार फिर यह साबित किया कि वह न केवल छात्र हितों की रक्षा में अग्रणी है, बल्कि युवाओं को नेतृत्व कौशल, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक उत्तरदायित्व का पाठ पढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





