जिला चिकित्सालय को मिला पूर्णकालिक सीएमएस, भव्य स्वागत के साथ किया पदभार ग्रहण।
संजय यादव,अयोध्या।
लंबे समय से कार्यवाहक व्यवस्था के तहत संचालित अयोध्या जिला चिकित्सालय को आखिरकार एक पूर्णकालिक प्रमुख मिल गया है। शासन द्वारा नियुक्त डॉ. अजय सिंह गौतम ने मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक का पदभार विधिवत रूप से ग्रहण कर लिया। इससे पहले वे लखनऊ में एडी पद पर कार्यरत थे।डॉ. गौतम के आगमन पर चिकित्सालय परिसर में उनका भव्य स्वागत किया गया। कार्यवाहक सीएमएस रहे डॉ. अमरेंद्र कुमार सिन्हा ने उन्हें बुके और माला भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा औपचारिक रूप से सरकारी मोबाइल सौंपते हुए उन्हें पदभार सौंपा। इस दौरान डॉ. गौतम ने वरिष्ठता का सम्मान करते हुए डॉ. सिन्हा से कहा, “आप सीनियर हैं, हम आपके मार्गदर्शन में काम करेंगे। आप मेरे साथ बैठेंगे और अस्पताल संचालन में सहयोग करेंगे।उन्होंने वरिष्ठ लिपिक को निर्देशित किया कि डॉ. सिन्हा को भी औपचारिक रूप से सीएमएस के रूप में नामित किया जाए। इस तरह अब जिला चिकित्सालय में तीन प्रमुख अधिकारी कार्यरत रहेंगे एसआईसी डॉ. अजय सिंह गौतम,सीएमएस डॉ. अमरेंद्र कुमार सिन्हा, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय कुमार चौधरी
डॉ. गौतम ने स्पष्ट किया कि अस्पताल का संचालन सामूहिक सहयोग से होगा और मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुविधाओं में विस्तार किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि परिसर में अनाधिकृत रूप से बैठे लोगों पर नियंत्रण के लिए आवश्यकता पड़ने पर जिला एवं पुलिस प्रशासन की मदद ली जाएगी।स्वागत करने वालों में फार्मासिस्ट हनुमंत प्रसाद दुबे, प्रबंधक राजेंद्र तिवारी, वरिष्ठ लिपिक आज्ञा राम यादव, अमित कक्कड़, अखिलेश प्रताप सिंह, प्रशांत विश्वास, वेद प्रकाश सिंह, लैब टेक्नीशियन संदीप सिंह अपनी टीम के साथ शामिल रहे। सभी ने डॉ. गौतम को राम दरबार की प्रतिमा और बुके भेंट कर शुभकामनाएं दीं।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





