सरकार के 11 वर्ष पूर्ण, भाजपा ने शक्ति केन्द्रों पर आयोजित की विकसित भारत संकल्प सभा।

SHARE:

सरकार के 11 वर्ष पूर्ण, भाजपा ने शक्ति केन्द्रों पर आयोजित की विकसित भारत संकल्प सभा

– 2047 तक विकसित भारत बनाने का दिलाया गया संकल्प

संजय यादव,अयोध्या।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले के विभिन्न शक्ति केंद्रों पर विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने देश की उपलब्धियों को गिनाते हुए 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प दिलाया। विधान सभा रूदौली में पूर्व सांसद लल्लू सिंह व विधायक रामचन्दर यादव , मिल्कीपुर में विधायक चन्द्रभानु पासवान, बीकापुर में जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, चौरे बाजार में राघवेन्द्र पाण्डेय ने सभा को सम्बोधित किया। इस दौरान लोगों को 2047 विकसित भारत बनाने में सहयोग के लिए संकल्प दिलाया गया।
पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के 11 वर्ष भारत के नव निर्माण का आधार हैं। अब हमारा लक्ष्य 2047 तक भारत को विश्व शक्ति के रूप में स्थापित करना है। विधायक रामचंदर यादव ने कहा कि मोदी सरकार ने देश की जनता को बुनियादी सुविधाओं से जोड़ा है। यह संकल्प सभा देश के भविष्य को मजबूत करने का प्रयास है। विधायक चंद्रभानु पासवान ने कहा कि विकसित भारत का सपना मोदी जी का नहीं, देश के 140 करोड़ लोगों का है। इसमें हर व्यक्ति की भूमिका अहम है। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह संकल्प देश को नए युग की ओर ले जाएगा। महामंत्री राघवेंद्र पांडेय ने कहा कि जनसहभागिता से ही भारत को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाया जा सकता है।
सभी ने विकसित भारत निर्माण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ ली। सभाओं में विजय लक्ष्मी जायसवाल, बब्लू पासी, विजय बहादुर पासी, विजय बहादुर तिवारी, कृष्ण कुमार पाण्डेय, इन्द्रभान सिंह, कमलेश सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम जन उपस्थित रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment