स्थाई प्रकल्पों की स्थापना, परिंडा वितरण व सदस्यता वृद्धि के लिए भारत विकास परिषद की सादड़ी शाखा का किया सम्मान।
सादड़ी।
स्थाई प्रकल्पों की स्थापना, परिंडा वितरण अभियान व सदस्यता वृद्धि के लिए भारत विकास परिषद शाखा सादड़ी को प्रांत स्तर पर सम्मानित किया गया। भारत विकास परिषद सादड़ी के सचिव डॉ गिरधारी लाल देवड़ा ने बताया कि एडवेंट कालेज फालना में हुई राजस्थान पश्चिम प्रांत पाली सिरोही जिला संयुक्त कार्यशाला में क्षेत्रीय संगठन सचिव अशोक मित्तल , क्षेत्रीय आंतरिक अंकेक्षक अमृत राज धारीवाल, क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव जगदीश प्रसाद,प्रांत अध्यक्ष नारायण रुप राय,प्रांत महासचिव गिरीश लोढ़ा तथा प्रांत वित्त सचिव रामाकिशन भूतड़ा के करकमलों से भारत विकास परिषद सादड़ी के अध्यक्ष हस्ती मल वैष्णव सहित कार्यकारिणी को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर भारत विकास परिषद सादड़ी के कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा की गई तथा सादड़ी शाखा से प्रेरणा लेने को कहा गया। कार्यशाला में हनवंत सिंह राठौड़, विजय सिंह गौड़ , कालूराम माली, शिवलाल राईका, भंवरलाल सुथार, नारायण लाल हिंगड़, कमलेश रावल, सरस्वती पालीवाल भी उपस्थित रहे। भारत माता व विवेकानन्द की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से शुरू हुई इस कार्यशाला में भारत विकास परिषद की स्थापना की पृष्ठभूमि, उद्देश्य,रीतिनीति, संगठन विस्तार, आगामी योजना पर विचार विमर्श किया गया।
भारत विकास परिषद सादड़ी की इस उपलब्धि पर एडवोकेट संजय बोहरा, डॉ राजेन्द्र पुनमिया,एडवोकेट विनोद मेघवाल, विजय सिंह माली, डॉ ललित राठौड़ सहित नगर के प्रबुद्धजनों ने हस्तीमल वैष्णव सहित पूरी कार्यकारिणी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
उल्लेखनीय है कि भारत विकास परिषद अपनी स्थापना से ही विभिन्न सेवा गतिविधियों के माध्यम से भारत के सर्वांगीण विकास हेतु कार्यरत हैं।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





