नोबल परिवार ने यूपीएससी में चयनित पालीवाल का किया सम्मान।
फालना,पाली
नोबल स्कूल फालना के 2020 बैच के पूर्व विद्यार्थी राहुल पालीवाल का यूपीएससी में चयन होने पर आज स्कूल परिवार ने उनका एवं उनके माता पिता, और परिवार के सदस्यों का साफ़ा दुपट्टा और स्मृति स्वरूप प्रभु द्वारिकाधीश की प्रतिमा भेंट कर सम्मान किया इस अवसर पर यूपीएससी में चयनित पालीवाल ने बताया कि मेरी सफलता का श्रेय मैं मेरे माता पिता एवं गुरुजनों को देता हुँ। उन्होंने कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत की ज़रूरत है और सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है इस अवसर पर नोबल के डायरेक्टर डॉ अनंत सिंह ने कहा कि नोबल के विद्यार्थी पूरे भारतवर्ष में प्रशासनिक सेवा में उच्च पदों पर आसीन हैं। संस्था का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में सर्वोच्च शिखर पर पहुँचाना है।
इस अवसर पर नोबल स्कूल के हिम्मत देवड़ा,प्रकाश,वीरेंद्र सिंह,सरफराज,सुरेंद्र सिंह,कल्याण सिंह,शक्ति सिंह,महेंद्र सिंह,आर्य मिहिर,डॉ अनंत सिंह,अशोक भाटी एवं समस्त स्टाफ़ की उपस्थिति में अभिनंदन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ मंच का सुनियोजित आयोजित संचालन हिम्मत देवड़ा ने किया।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





