पुरानी रंजिश को लेकर फायरिंग एक की मौत,पुलिस जांच में जुटी।

SHARE:

पुरानी रंजिश को लेकर फायरिंग एक की मौत,पुलिस जांच में जुटी।

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया

चित्तौड़गढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र में बीती रात पुरानी रंजिश वश फायरिंग की घटना में एक युवक की मौत हो गई। दरअसल सेमलपूरा क्षेत्र में एक होटल पर कुछ युवक खाना खा रहे थे, तभी आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों में सवार हो कर आये दो दर्जन हमलावरो ने एक युवक को टारगेट बना कर उस फायरिंग शुरू कर दी, करीब 20 मिनिट तक चले हमले में युवक ने होटल की छत से कूद कर स्वयं को बचाने का प्रयास किया, लेकिन संभवतः गोली लगने से उसकी मौत हो गई। एकाएक फायरिंग की घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई। घायल युवक को उसके साथी चिकित्सालय लेकर पहुचे, जहा चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच घटना की जानकारी लेते हर हमलावरो की तलाश प्रारम्भ कर दी है। व्यवसाय के चलते पुरानी रंजिशवश हमलवरों ने इस घटना को अंजाम दिया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment