जांगिड़ ब्राह्मण धर्मशाला उद्घघाटन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित
नरेन्द्र सेठिया,भदेसर – चित्तौड़
आसावरा में शनिवार को जांगिड़ ब्राह्मण धर्मशाला उद्घाटन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। न्यू जांगिड़ ब्राह्मण (सुथार) विकास समिति एवं श्री हनुमान जी व श्री विश्वकर्मा जी मंदिर ट्रस्ट आसावरा के तत्वाधान में समारोह आयोजित हुआ, जिसमें अनुज दास जी महाराज एवं कृष्णभक्त लीलाबाई कन्नौज का सानिध्य रहा। छात्रावास जांगिड़ ब्राह्मण विकास समिति भीलवाड़ा के अध्यक्ष जय किशन, संरक्षक सांवर मल, राम गोपाल, सचिव रामेश्वर लाल, जांगिड़ ब्राह्मण महासभा भीलवाड़ा अध्यक्ष महावीर, जांगिड़ ब्राह्मण महासभा प्रतापगढ़ अध्यक्ष इंद्रसेन जांगीड़, चित्तौड़गढ़ जांगिड़ छात्रावास विकास समिति अध्यक्ष छगन लाल, कर्नल सोहनलाल उदयपुर, भादसोड़ा प्रशासक शम्भू लाल, शंकरलाल सकरावास, भगवानलाल सोनियाणा सहित समाजसेवी एवं भामाशाह अतिथि के रूप में मंचासीन रहे। गृह शांति यज्ञ, श्री हनुमान जी एवं श्री विश्वकर्मा जी मंदिर पर ध्वजा चढ़ाने, धर्मशाला उद्घाटन, प्रतिभा सम्मान समारोह एवं महाप्रसादी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। होनहार विद्यार्थियों, खिलाड़ियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवा देने समाजजनों को उपरना, अभिनंदन पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष नानालाल चिकारड़ा ने बताया कि समारोह के उचित प्रबंधन के लिए संरक्षक, मार्गदर्शक, भोजन व्यवस्था समिति, टेंट एवं साउण्ड व्यवस्था समिति, पार्किंग एवं जल व्यवस्था समिति, प्रचार प्रसार एवं पत्रिका वितरण समिति, यज्ञ व्यवस्था समिति गठित जिम्मेदारियां सौंपी गयी। कार्यक्रम में संचालन रमेश कानोड़ एवं आभार व्यक्त गिरधारी लाल बानसेन ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में जांगिड़ ब्राह्मण समाजजन मौजूद थे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





