निवर्तमान उप सरपंच रश्मि जैन को प्रशासक नियुक्त।

SHARE:

निवर्तमान उप सरपंच रश्मि जैन को प्रशासक नियुक्त।

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया

राज्य सरकार द्वारा ग्राम पंचा यतों के कार्यकाल को पूर्ण होने पर सभी ग्राम पंचायत के सरपंचों को ग्राम पंचायत प्रशासक नियुक्त किया गया। उसी के तहत ग्राम पंचायत मंडफिया तहसील भदेसर जिला चित्तौड़गढ़ के सरपंच शमीम बानो को दिनांक 22 जनवरी 2025 को ग्राम पंचायत प्रशासक नियुक्त किया गया । लेकिन प्रशासक एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा पंचायती राज नियमों की पूर्ण पालना किए बिना अपात्र व्यक्तियों को अवैध पट्टे जारी करने एवं राजस्व हानि पहुंचाना प्रमाणित होने पर, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग जयपुर द्वारा 22 मई 2025 के जारी आदेश के अनुसार चित्तौड़गढ़ जिला कलेक्टर आलोक रंजन द्वारा शमीम बानो के प्रशासक से पद मुक्त होने की तिथि से निवर्तमान उप सरपंच रश्मि जैन को प्रशासक एवं निवर्तमान वार्ड पंचों को सहायक नियुक्त किया गया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment