शहीद राजेंद्र सिंह की पुण्यतिथि पर 2 जून को आयोजित होगा श्रद्धा सुमन कार्यक्रम चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया।

SHARE:

शहीद राजेंद्र सिंह की पुण्यतिथि पर 2 जून को आयोजित होगा श्रद्धा सुमन कार्यक्रम

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया

भदेसर उपखंड क्षेत्र के शहीद राजेंद्र सिंह की पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गांव शहीद राजेंद्र सिंह नगर में स्थित स्मारक पर 2 जून को प्रातः 8:00 बजे श्रद्धा सुमन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा

भदेसर पंचायत समिति के विकास अधिकारी अभिषेक शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि भदेसर उपखंड क्षेत्र के शहीद राजेंद्र सिंह राव की पुण्यतिथि पर भदेसर पंचायत समिति के आक्या ग्राम पंचायत के शहीद राजेंद्र सिंह नगर स्थित शहीद स्मारक पर प्रात 8:00 बजे से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें आमंत्रित अतिथि सहित जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण जन शिरकत करेंगे एवं शहीद की मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगेl
कार्यक्रम को लेकर आयोजन समिति के द्वारा विभिन्न प्रकार की तैयारी की जा रही हैं
शहिद की पत्नी वीरांगना लीला कुंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 जून को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में जिला मुख्यालय से जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित जिला स्तर के आला अधिकारी शिरकत करेंगे साथ ही 5 महर रेजीमेंट से 2 सेना के अधिकारी ओर नसीरबाद से 4 अधिकारी 2 जून को प्रातः 8 बजे पहुंच कर शहादत दिवस में शामिल होंगे एवं शहीद राजेंद्र सिंह चौहान को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे l

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment