आईपीएल टी20 क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते तीन गिरफ्तार,21 लाख से अधिक का हिसाब मिला,सात मोबाइल फोन, एक लेपटॉप, एक टेबलेट सहित 49500 नगद रुपये जब्त।

SHARE:

आईपीएल टी20 क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते तीन गिरफ्तार,21 लाख से अधिक का हिसाब मिला,सात मोबाइल फोन, एक लेपटॉप, एक टेबलेट सहित 49500 नगद रुपये जब्त।

नरेन्द्र सेठिया,चित्तौड़गढ़।

जिले के कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय व कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने जुआं सट्टा के खिलाफ कार्यवाही करते हुए आईपीएल टी20 क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शहर के देहली गेट स्थित एक निजी मकान में आईपीएल टी20 क्रिकेट मैच पर ऑनलाईन सट्टा लगाया जा रहा था। आरोपियों के कब्जे से दो आईफोन सहित सात मोबाइल फोन, एक लेपटॉप, एक टेबलेट व 49500 नगद रुपये जब्त किये हैं। उनके पास मिले उपकरणों व दस्तावेजो से 21 लाख से अधिक रुपये का हिसाब मिला है।

पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी ने बताया कि पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय के एएसआई प्रवीण सिंह को सूचना मिली कि शहर चित्तौड़गढ़ के छिपा मोहल्ला देहली गेट स्थित इमरान काजी पुत्र मोहम्मद सलीम के मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे में तीन लोग मिलकर आईपीएल टी 20 क्रिकेट मैच में राजस्थान रॉयल और कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगा रहे हैं।
जिस पर एएसपी सरिता सिंह व डीएसपी विनय चौधरी के निर्देशन एवं थानाधिकारी कोतवाली चित्तौड़गढ़ भवानी सिंह के सुपरविजन में एएसआई प्रवीण सिंह, देवीलाल सेन, कानि. राजमल व मनोहर सिंह छिपा मोहल्ला पहुंचे, जहां इमरान काजी के मकान में पहली मंजिल पर बने कमरे में इमरान काजी के साथ एमपी के मंदसौर जिले के भावगढ़ थानांतर्गत निम्बोद हाल बड़ा बाजार उदयपुर निवासी विपिन जैन पुत्र अमरसिंह जैन व नॉर्थ आयड़ उदयपुर निवासी दीपेश पुत्र दिलीप कोठारी जैन मिले। जिनके पास मिले लैपटॉप व खाली पेज पर आईपीएल क्रिकेट मैच के सट्टे का हिसाब लिखना पाया गया एवं मोबाइल चालू हालत में मिले। मोबाइल एवं लैपटॉप पर आईपीएल T20 क्रिकेट मैच में चल रहे राजस्थान रॉयल एवं कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हो रहे क्रिकेट मैच के स्कोर को मोबाइल फोन पर *क्रिकेट एक्सचेंज* नामक एप्लीकेशन पर चलाना पाया गया। लोगों से ऑनलाइन जुड़कर आईपीएल पर सट्टा खिला स्वयं के मोबाइल पर ग्राहकों के फोन आने पर उक्त हिसाब को सादे कागज पर लिखते पाए गए। आरोपी इमरान काजी, विपिन जैन पर दीपेश कोठारी द्वारा आईपीएल पर सट्टा खिलाना पाए जाने पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो आईफोन मोबाइल सहित 7 मोबाइल फोन, एक कीपैड मोबाइल फोन, एक लेपटॉप, एक टैबलेट, एयरटेल कंपनी का वाई फाई, 49500 रूपये नगद व करीब 21 लाख 50 हजार रुपये का लिखा हुआ हिसाब मिला।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment