रामकोट की परिक्रमा कर चौरासी कोस की परिक्रमा का हुआ समापन, जयश्रीराम के उद्घोष के साथ सम्पन्न हुई चौरासी कोस की परिक्रमा।

SHARE:

रामकोट की परिक्रमा कर चौरासी कोस की परिक्रमा का हुआ समापन, जयश्रीराम के उद्घोष के साथ सम्पन्न हुई चौरासी कोस की परिक्रमा।

संजय यादव,अयोध्या
अयोध्या चाैरासी काेसी परिक्रमा पूरी कर अयोध्या धाम लाैटे सदगुरु कृपा मंडल के परिक्रमार्थियों ने साेमवार की सुबह पाैराणिक रामकाेट की परिक्रमा किया। चाैरासी काेसी परिक्रमा पूरी कर मंगलवार को परिक्रमार्थियों का जत्था देर शाम मखभूमि मखाैड़ा धाम बस्ती से अयोध्या लाैटा। वहां परिक्रमार्थियों ने सरयू का दर्शन-पूजन, आरती किया। चाैरासी काेसी परिक्रमार्थी रात भर सरयू तट पर डेरा डाले रहे। जहां उन्हाेंने रात्रि विश्राम किया। अगले दिन साेमवार की सुबह सभी परिक्रमार्थियों द्वारा पवित्र सरयू नदी में स्नान किया गया। तत्पश्चात परिक्रमार्थी नयाघाट से रामकाेट की परिक्रमा करने नंगे पैर पैदल रवाना हुए। सीताराम और रामनाम की धुन के साथ सभी परिक्रमार्थियों ने पाैराणिक रामकाेट की परिक्रमा पूरी करने के बाद सीताकुंड पहुंचे। पूरे परिक्रमा पथ पर परिक्रमार्थियाें ने जय श्री राम के गगनभेदी उद्घोष किए। सीताकुंड पर परिक्रमार्थियाें ने रात्रि विश्राम किया। सुबह रामार्चा पूजन, हवन, संताें के भंडारे संग चाैरासी काेसी परिक्रमा का समापन हो जायेगा। इस अवसर पर सदगुरु कृपा मंडल अयोध्याधाम चाैरासीकाेसी परिक्रमा के संचालक स्वामी गया शरण महाराज ने बताया कि उन्होंने बड़ी संख्या में परिक्रमार्थियों संग विगत 12 अप्रैल को अयोध्या धाम से चाैरासी काेसी परिक्रमा आरंभ किया था। जाे मखभूमि मखाैड़ा धाम बस्ती पहुंची। वहां से 5 जिलाें के विभिन्न पड़ावाें से हाेते हुए मखाैड़ा धाम से अयाेध्याधाम पहुंची। सीताकुंड पर परिक्रमार्थी रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन रामार्चा पूजन, हवन, भंडारा के साथ चाैरासी काेसी परिक्रमा का विश्राम हाे जायेगा। रामकाेट परिक्रमा में हजारों परिक्रमार्थी शामिल रहे। जिन्हाेंने परिक्रमा कर अपना जीवन धन्य बनाया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment