- नाना थाना क्षेत्र के मोरी बेड़ा और रघुनाथपुरा अंडर ब्रिज के बीच रेलवे ट्रैक पर सोमवार दोपहर एक अज्ञात युवक का शव मिला। रेलवे कर्मियों ने शव देखते ही बेड़ा पुलिस चौकी को सूचना दी।
बेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी तेज सिंह मौके पर पहुंचे। तलाशी में कोई पहचान पत्र नहीं मिला। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवक ट्रेन से गिरा। इसके बाद उसका सिर पत्थर से टकरा गया। अधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मृत्यु हो गई।
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्यूरी भेज दिया है। मृतक की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432
Post Views: 419





