पूर्व केंद्रीय मंत्री व मेवाड़ कांग्रेस की कद्दावर नेता डॉ.गिरजा व्यास का निधन,मेवाड़ कांग्रेस शोक में डूबी।।

SHARE:

पूर्व केंद्रीय मंत्री व मेवाड़ कांग्रेस की कद्दावर नेता डॉ.गिरजा व्यास का निधन,मेवाड़ शोक में डूबा।

उदयपुर

पूर्व केंद्रीय मंत्री वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्रीमती गिरिजा जी व्यास के निधन पर मेवाड़ कांग्रेस अंचल में शोक की लहर छा गई। व्यास के निधन से मेवाड़ कांग्रेस ने अपने महिला कद्दावर नेता जो क्षती हुई उसे भरपाना नामुमकिन है।
उदयपुर ने आज अपनी सबसे महान विभूति को खो दिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री और जनप्रिय नेता डॉ. गिरिजा जी व्यास का आज, 1 मई 2025 को निधन हो गया।
8 जुलाई 1946 को जन्मी गिरिजा व्यास ने अपना संपूर्ण जीवन जनसेवा और महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित कर दिया। उनका जाना केवल एक नेता का जाना नहीं है, बल्कि एक युग का अंत है। यह मेवाड़ कांग्रेस के लिए भारी क्षती है जिसे भर पाना नामुमकिन है।
उनकी विनम्रता,नेतृत्व क्षमता और जनसेवा की भावना ने उन्हें लाखों दिलों का नेता बना दिया।
डॉ. गिरिजा जी व्यास का जाना उदयपुर ही नहीं, पूरे मेवाड़ व राजस्थान और देश के लिए अपूरणीय क्षति है।
भावभीनी श्रद्धांजलि????

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment