कमजोर वर्गा के हर क्षेत्र से उत्थान के लिये सरकार प्रतिबद्व,अधिकारी पारदर्शिता के साथ इन्हें योजनाओं से लाभान्वित करे:दिलावर।

SHARE:

कमजोर वर्गा के हर क्षेत्र से उत्थान के लिये सरकार प्रतिबद्व,अधिकारी पारदर्शिता के साथ इन्हें योजनाओं से लाभान्वित करे:दिलावर।

पाली।

शिक्षा और पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि सरकार व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कमजोर वर्ग के हितों व उत्थान के लिये प्रतिबद्व है उन्होंने कहा कि सरकार घुमन्तु ,अर्द्वघुमन्तु एवं आवासहीन व्यक्तियों के कल्याण के लिये अनेक कार्य कर रही है जिनमें उनको भूखंड व पटटे दिये जा रहे है जिससे उनको रहवास की कोई समस्या ना हो।

पंचायतीराज मंत्री दिलावर गुरूवार को बांगड कॉलेज में आयोजित घुमन्तु जाति उत्थान न्यास पाली विभाग द्वारा आयोजित घुमन्तु जातियों के परिवार के साथ कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि हमने गत समय में भी ऐसे लोगों को भूखण्ड के पट्टे दिये थे और आने वाले समय में भी इन वर्गा के कल्याण को देखते हुये इन्हें और भी पूरे राज्य में पट्टे देगे। उन्होंने इसके लिये पूरे राज्य में किये गये प्रयासों के बारे में जानकारी दी व आने वाली समस्याओं को दूर करने के लिये कहा। इस अवसर पर इन वर्गा के लोगों के साथ संवाद किया और उन्हें सुना और उनकी समस्याओं व सुझावों को सुना और हर प्रकार से उनके लिये राहत के लिये तत्पर हो कर कार्य करने की बात कही।
इस अवसर पर समारोह को पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख ने व अन्य ने भी सम्बोधित किया । कार्यक्रम मे ंपूर्व सभापति महेन्द्र बोहरा भी मौजूद रहे।इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ बजरंग सिंह ,मुख्य कार्यकारी मुकेश चौधरी , विकास अधिकारी , शिक्षा विभाग के व अन्य संबधित जिला स्तरीय अधिकारी , ..ः रतनसिंह राजपुरोहित पाली विभाग घुमंतु कार्य संयोजक ,प्रहलादजी सफाडा. घुमंतु, कार्य की प्रांत टोली के सदस्य प्रांत के छात्रावास प्रमुख, वेन्द्र जालोर ,बोराराम लोहार पाली घुमंतु छात्रावास; काननाथ समाजसेवी , दुर्गशनन्दन , श्री 1008 महते चेतन गिरि, मोकवसर राजस्थान बंजारा संगम अध्यन,श्री 1008 महंतश्री अमृतनाबजी महाराज नवीधान खेतलाती आश्रम , सुनील भंडारी ,आदि व समाज के लोग मौजूद रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment