देसूरी नाल में सीएनजी वाहन पलटा,बड़ा हादसा टला।

SHARE:

देसूरी नाल में गुरुवार को एक बड़ा हादसा होने से बच गया। नाग देवता से एक किलोमीटर आगे देसूरी नाल में एक खाली सीएन

जी गैस टैंकर पलट गया। टैंकर सुमेरपुर में गैस भरने के लिए जा रहा था।

चारभुजा,देसूरी नाल,पाली

हादसे के बाद मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया है। मौके पर सिर्फ कारें ही निकल पा रही हैं, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई है। चारभुजा पुलिस मौके पर पहुंच गई है और टैंकर को हटाने के लिए जेसीबी बुलाई गई है। किसी भी दुर्घटना से बचने के लिए अग्निशमन वाहन को भी मौके पर तैनात किया गया। इस दौरान चारभुजा पुलिस थाना जाब्ता को भी सुरक्षा की दृष्टि से तैनात था।

चारभुजा थाना अधिकारी प्रीति रतनू के अनुसार, पुलिस ने दोनों तरफ से वाहनों को रोक दिया है और टैंकर को हटाने का काम जारी है। राहत की बात यह है कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment