*एआई का ज्ञान विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करेगा – दो दिवसीय एआई टूल्स पर सेमिनार संपन्न*
फालना। एस.पी.यू. (पी.जी.) महाविद्यालय, फालना में आयोजित दो दिवसीय एआई टूल्स सेमिनार का समापन हुआ। सेमिनार में एआई टूल्स के व्यावहारिक उपयोग, संभावनाओं, चुनौतियों और नैतिक पहलुओं पर चर्चा की गई।
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. गौतम शर्मा ने कहा कि एआई का ज्ञान विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करेगा। अतः विद्यार्थी एआई का उपयोग अपनी रचनात्मकता एवं कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए सावधानी पूर्वक करे।
सेमिनार में कंप्यूटर विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. युधिष्ठिर शर्मा ने एआई टूल्स की उपयोगिता व वर्तमान में इसके व्यावहारिक प्रयोग के बारे में जानकारी प्रदान की। वरिष्ठ संकाय सदस्य मोहम्मद यामीन ने डार्क साइड ऑफ़ एआई विषय पर जानकारी साझा की। इसी कड़ी में डॉ. ऋषि माथुर ने प्रैक्टिकल इंप्लीमेंटेशन ऑफ गीट हब को-पायलट पर जानकारी दी। समापन सत्र में सहायक आचार्य विनिश अरोड़ा ने सेमिनार का निष्कर्ष प्रस्तुत किया।
विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में राजपुरोहित वीरप्रताप सिंह की “आई पावर्ड स्टूडेंट: फ्रॉम लर्निंग टू बिल्डिंग” एवं संदेश ओझा की “एआई एंड हुमन कॉन्शियसनेस” को दो सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुतियों के रूप में चुना गया। इस अवसर पर कंप्यूटर विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं कहा कि इस तरह के आयोजन तकनीकी ज्ञान में वृद्धि करने में सहायक सिद्ध होते हैं।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432




